HomeSportsमहेला जयवर्धने और जहीर खान का बढ़ा कद, MI की तीनों टीमों...

महेला जयवर्धने और जहीर खान का बढ़ा कद, MI की तीनों टीमों के लिए करेंगे यह कार्य

 श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने और देश के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जहीर खान अब मुंबई इंडियंस के लिए विशेष भूमिकाओं में नजर आएंगे। दरअसल, मुंबई के पास अब आईपीएल के अलावा दो और टीमें हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने जयवर्धने को ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस और जहीर खान को ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट के विशेष पद पर नियुक्त किया है।

आपको बता दें कि जहीर अब अपनी नई भूमिका में खिलाड़ी विकास की कमान संभालेंगे। इसके अलावा भारतीय दिग्गज खिलाड़ी युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखने का भी काम करेंगे। रॉ टैलेंट हमेशा मुंबई की सफलता की कुंजी रही है। जहीर अपनी नई भूमिका में अन्य दोनों टीमों के लिए समान भूमिका निभाएंगे।

वहीं श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने रणनीति से लेकर हाई परफॉर्मेंस इको-सिस्टम बनाने तक की कमान संभालेंगे। इसके अलावा वह तीनों टीमों के मुख्य कोचों को भी दिशा देंगे। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर वह अपना अनुभव भी टीम के साथ साझा करेंगे।

आपको बता दें कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट को एक नया आयाम देने में लगी हुई है। इसलिए जहीर और जयवर्धने को अहम जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के रूप में भाग लिया था। लेकिन फ्रेंचाइजी ने अब दो और टीमों को मैदान में उतारा है। जिसमें MI केप टाउन और MI अमीरात के नाम शामिल हैं।

 

RELATED ARTICLES

STAY CONNECTED

Latest News