HomeTech & MobilesIndependence Day 2022: गूगल खास डूडल के साथ मना रहा है भारत...

Independence Day 2022: गूगल खास डूडल के साथ मना रहा है भारत की आजादी का जश्न

भारत में आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और इसी बीच हर बार की तरह इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने बेहतरीन डूडल बनाया है. डूडल को देखकर साफ है कि गूगल भी इस मौके को बेहद खास तरीके से मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस 2022 के डूडल में, पतंगें देखी जा सकती हैं, जो भारत की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती हैं, और डूडल में बनाए गए भारत के सभी लोग स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाते हुए दिखाई देते हैं।

इस डूडल में एक महिला पतंग बनाती नजर आ रही है। इसके अलावा बच्चों को पतंग उड़ाते हुए भी दिखाया गया है। डूडल को केरल की कलाकार नीति ने बनाया है और इस खास मौके पर गूगल ने एक जीआईएफ बनाया है

डूडल के बारे में एएनआई से बात करते हुए, कलाकार नीति ने कहा कि पतंग उड़ाना हमारी सबसे प्यारी यादों में से एक है, एक सदियों पुरानी परंपरा जो भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उस समय स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ नारे लिखने के लिए पतंगों का इस्तेमाल किया और विरोध के संकेत के रूप में उन्हें आसमान में उड़ा दिया।

भारत आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के इस अमृत पर्व के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं.

यह लगातार 9वीं बार था जब पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। ये साल भारत के लिए बेहद खास है और पूरा देश इसे आजादी के अमृत के रूप में मना रहा है.

RELATED ARTICLES

STAY CONNECTED

Latest News